फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की खुली दुकानों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सिंगरामऊ-गौरामाफी मार्ग पर शिक्षण संस्थानों के आसपास अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोलने के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान शराब की दुकानों को हटाने की मांग की। साथ ही थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों से शराब की दुकानों पर प्रतिबंध है। वहां से हटाई गई दुकानें को धार्मिक स्थानों, स्कूलों या आबादी वाले इलाकों के आसपास खोली जा रही हैं। सिंगरामऊ स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को आसपास के इलाकों में प्रदर्शन कर स्कूलों के पास खुले शराब की दुकानों का विरोध किया। सिंगरामऊ- गौरामाफी मार्ग पर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान शिक्षण संस्थानों के आसपास खुलने के विरोध में डा. अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों एवं ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। स्कूलों के पास से शराब की दुकानों को हटवाने की मांग की है। थानाध्यक्ष का विमल प्रकाश राय ने बताया कि इसकी शिकायत आबकारी विभाग एवं प्रशासन से की जानी चाहिए। इसमें पुलिस संबंधित विभाग एवं प्रशासन के आदेश के बिना कुछ नहीं कर सकती है। इस अवसर पर आसाराम खैरवार, विमल विश्वकर्मा, महेंद्र मौर्या, सुरेंद्र यादव, विजय सक्सेना , दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें