फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद इलाहाबाद के छात्रों से मिले राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला कारागार में बंद इलाहाबाद के छात्रों से समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल और आजमगढ़ अतरौलिया के विधायक संग्राम सिंह यादव शुक्रवार को मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि नौजवानों को जेल में बंद कर प्रदेश सरकार अपराधी बनाना चाह रही है। उन्होंने छात्र नेेताओं के रिहाई की मांग की और प्रशासन को चेताया कि रिहाई न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के जिले में आगमन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता राघवेंद्र यादव, विकास यादव, समाजवादी युवजन सभा के अमित यादव, लोहिया वाहिनी के धर्मेंद मिश्र, प्रवीण यादव, रिषी यादव, शैलेष यादव, विकास बिंदुली, संघर्ष यादव, कुंदन, पंकज, सभासद विकास यादव, पवन यादव के नेतृत्व में छात्रों ने स्वागत किया। कुत्तूपुर में छात्र नेता सुधांशू सिंह और रमन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों बाइक सवार युवकों ने अनिमेष प्रसाद सिंह उर्फ राहुल सिंह का स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। वहां से जुलूस रिवर व्यू होटल पहुंचा। जहां राहुल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अलमास सिद्दीकी, मनीष, रोहित यादव, आनंद यादव नंदू, शैलेष सिंह, लकी यादव, अवनीश यादव, रामा यादव आदि शामिल थे। जेल में छात्र नेताओं से मुलाकात के बाद राहुल सिंह और संग्राम यादव ने कहा कि छात्रों को फंसाया गया है। जिन छात्रों को जेल भेजा गया है वह कोई किताब लेने जा रहा था तो कोई एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आया हुआ था। जेल में बंद छात्र उदय प्रकाश यादव, संकेत मिश्र, अभिषेक यादव से मिलने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, महामंत्री श्याम बहादुर पाल, पूनम मौर्या, अभिषेक यादव, राज कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन यादव, विजयकांत, विकास यादव, अमित यादव, पंकज यादव आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें