केराकत। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता संघ की हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तहसील बार एसोसिएशन ने न्यायालयों में व्याप्त अनियमितता में सुधार किए जाने की चेतावनी दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ 15 जून तक हड़ताल जारी रखेगा। यदि संघ की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो संघ आंदोलन की अगली रणनीति तय करने को बाध्य होगा। संघ के महामंत्री हीरेंद्र यादव ने कहा कि तहसील के अधिकारी और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। वादकारी समस्या को लेकर तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। बैठक में श्याम बिहारी मौर्या, रविनाथ सिंह, लाल बहादुर शुक्ल, राणा शुक्ला, प्रभात पाठक, विवेक सिंह, अशोक कुमार, अखिलेश चंद्र, रविनाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।