फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांगों को लेकर कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। ई-पास मशीन के नेटवर्क की समस्या के समाधान करने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के आह्वान पर शहर क्षेत्र के कोटेदारों का जिला पूर्ति कार्यालय पर चल रहा कार्य बहिष्कार दूसरे बुधवार को भी जारी रहा। इसके पहले सभी कोटेदार नगर के केरारकोट में स्थित कैम्प कार्यालय पर एकत्रित हुये। यहां से जुलूस निकाल जिलापूर्ति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिला पूर्ति अधिकारी को सौपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो वह अपने इस आंदोलन को और भयावह रूप देंगे। जिसकी सारी जिम्मेदार शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि पीओएस मशीन में नेटवर्क की समस्या का स्थाई समाधान करने, तृतीय श्रेणी का कर्मचारी घोषित करने, 200 रुपये प्रति लाभांश देने, दुकान का किराया एवं तौल का मानदेय दिए जाने आदि मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई गई है। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह, महामंत्री दयाशंकर निगम, उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, मोहम्मद सलीमुल्ला, सरिता सोनकर, अशोक जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, विजय दुबे, रमेश चंद्र, चंद्रकला देवी, शैलेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें