फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा इफ्तार का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। लायंस क्लब स्टार की ओर से सिटी नर्सिंग होम पुरानी बाजार पर सोमवार को सद्भावना रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के समस्त संभ्रांत नागरिकों एवम चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संयोजक डा. तारिक़ बदरुद्दीन शेख ने कहा की इफ्तार कराना बहुत ही पुनीत कार्य है। रोजा इस्लाम धर्म के पांच अनिवार्य कर्मों में से एक है। रोजा खुदा का दिया हुआ एक बेशकीमती तोहफा है। संस्था के अध्यक्ष डा. एसएल गुप्ता ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम हिन्दू मुस्लिम एकता और भाई चारे की मिसाल होते हैं। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, मनोज जायसवाल, रूपेश जायसवाल, मोहम्मद अब्बास, डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डा. जावेद अहमद, डा. नदीम खान, डा. सुधाकर मिश्र, डा. रेहान, डा. ताबिश, डा. एमए खान, सभासद उमेश अग्रहरि, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें