फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं से जनता को लाभांवित करने के लिए सरकार है कटिबद्घ- विनय

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण प्रमुख रूप से सात योजनाएं संचालित कर रही हैं। इनका लाभ जरूरमंद तक पहुंचना चाहिए। यह बात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने सोमवार की रात नगर पंचायत कार्यालय जफराबाद में ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत आयोजित चौपाल में कही। उधर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने उदपुर घाटमपुर में चौपाल लगाई।
विज्ञापन

विनय कुमार सिंह ने कहा चौपाल का मकसद यह जानना है कि जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, सौभाग्य, उज्ज्वला, स्वच्छता अभियान प्रमुख योजनाएं हैं। जफराबाद के अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार स्वच्छता अभियान की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन प्रमोद बरनवाल ने की। विजय कुमार अग्रहरि, राजेश श्रीवास्तव, सुशील मोदनवाल, रौनक बरनवाल, संदीप कुमार अग्रहरि, राजमन, वेदप्रकाश, अनिल गुप्ता, आकाश अग्रहरि, बबलू, सभासद अवधनरायन, चंद्रशेखर सरोज, विक्रम कुमार, लक्ष्मी गिरि आदि उपस्थित रहे।
विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बदलापुर के उदपुर घाटमपुर गांव में चौपाल लगाया। इस दौरान ग्रमीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता प्रधान रेखा देवी व संचालन दुर्गेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें