फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत के बाद टूटी स्वास्थ्य महकमें की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव में खसरा से पीड़ित बालक की मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य महकमें की नींद टूटी और मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ गांव में पहुंचे। स्वास्थ्य टीम पहले मृत बालक शादान के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। बस्ती के पीड़ित बच्चों को दवाएं वितरित की गई। डिप्टी सीएमओ ने लोगों को घरों और आस पास साफ सफाई रखने को कहा। उन्होंने बताया कि बस्ती के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यनारायण हरिश्चंद के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम सुबह 11 बजे रानीमऊ गांव पहुंची। स्वास्थ्य टीम सबसे पहले सोमवार को मृत बालक शादान के घर पहुंची। परिजनों से पूछताछ किया । इसके बाद टीम अन्य पीड़ितों के घर गई । इस बीच ग्रामीणों ने दो नए मरीजों फात्मा (8) पुत्री निसार व अलिसबा (7) पुत्री अफसर के पीड़ित होने की बात बताई । जांच में दोनो पीड़ितों को प्रभारी चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ. रोहित लाल ने घमौरी बताया । गावं के दलित बस्ती मुस्लिम बस्ती व यादव बस्ती में अभी भी 15 से अधिक लोग खसरे से पीड़ित हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यनारायण हरिश्चंद ने बताया कि मृत बालक शादान में खसरे से पीड़ित था। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को पूरे गांव का सर्वे कर टीकाकरण करने का निर्देश दिया। पीड़ितों को दवा वितरित की गई । टीम में मुख्य रूप से डा. गजेंद्र सिंह, प्रभारी संचारी रोग डॉ. जियाउलहक, डा. अजय कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा. रोहित लाल, डा. राम मिलन व ज्ञान प्रकाश, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, एएन एम रमिता देवी आदि शामिल रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें