फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला, व्यापारियों एवं रोजेदारों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। स्थानीय बाजार का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते चार दिन पहले जल गया था। नियमानुसार 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल जाना चाहिए लेकिन अभियंताओं की लापरवाही के चलते अभी तक उसे नहीं बदला जा सका है। इससे व्यापारियों, किसानों एवं रोजेदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जीना दूभर हो गया है। रमजान के महीने में अकीदतमंद रोजा रख रहे हैं। वहीं स्थानीय बाजार में पिछले चार दिन से 250 केबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को फसल की सिंचाई बाधित हो रही है। बिजली न रहने से महिलाएं एवं बच्चे गर्मी से परेशान हैं। बाजारवासियों का कहना है कि सरकार का 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा हवाहवाई साबित होता नजर आ रहा है। जिसको लेकर ब्यापारियों, रोजेदारों एव किसानों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर ट्रांसफार्मर 24 घंटे में नहीं बदला गया तो आंदोलन किया करेंगे। विद्युत विभाग के जेई तारा सिंह ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिए 2 दिन का समय और मांगा है। उन्होंने कहा कि इस समय लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर ज्यादा जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें