विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गुरूवार को जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने जागरूकता रैली निकालकर व गोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही लोगों को नशा मुक्त का संकल्प दिलाया गया।
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस जौनपुर शाखा द्वारा नगर के मछलीशहर पड़ाव से सुबह साढ़े 6 बजे से रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ डा. एनके सिंह व डा. अरुण मिश्रा ने झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल लोग दोहरा, सिगरेट और गुटखा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों से इसको त्यागने की अपील कर रहे थे। शहर का भ्रमण करते हुए रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर गोष्ठी के रूप में परिवर्ति हो गई। इस मौके पर डा. अरुण मिश्रा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एनके सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. तेज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्रा, रविंद्र सिंह ज्योति, शशिभूषण यादव, राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रामजी जायसवाल, मोहम्मद अब्बास, सीओ चकबंदी गजाधर सिंह, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट, सुधांशु सिंह, आशीष माली आदि ने विचार व्यक्त किया। डिविजनल मैनेजर दिवाकर शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। संचालन राजकुमार सिंह ने किया। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के बैनर तले नखास स्थित कैंप कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संरक्षक रामजी जायसवाल व संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया। अध्यक्षता करते हुए रामजी जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तम्बाकू जैसे जहरीले पदार्थों के सेवन में लिप्त है जो आगे चलकर कैंसर जैसे जानलेवा रोग के शिकार हो जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तम्बाकू में हजारों जहरीले तत्व होते हैं जिनके सेवन से हृदय, गैंगरीन, त्वचा सम्बन्धी बीमारी, शरीर के किसी भाग में सड़न आदि बीमारियां हो रही है। इस मौके पर चंद्रशेखर निषाद बबलू, संजय अस्थाना, केके जायसवाल, रामाशीष विश्वकर्मा, राहुल सिंह, लाल बहादुर यादव, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, महफूज अली, रमेश मौर्य, संदीप विश्वकर्मा, संदीप चौरसिया उपस्थित रहे। तिलकधारी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवायोजना के तीनों इकाइयों की स्वयंसेविकाएं ने कार्यकम अधिकारी डा. राजश्री सिंह, डा. शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह, सिविल जज लोकेश वर्मा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसके यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विनीता, निशी, अमृता, सोनी, अंकिता, एकता उपस्थित रहीं।
जेसीआई जौनपुर क्लासिक द्वारा अहियापुर मोड़ पर जागरूकता संगोष्ठी संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि तंबाकू के सेवन से सबसे ज्यादा मुंह के कैंसर होने की सम्भावना होती है। इस अवसर पर नीरज अग्रहरी, अमित पांडेय उपस्थित रहे। स्वागत मधुसूदन बैंकर ने किया। राजेश अग्रहरी ने आभार जताया।
विश्व तंबाकू दिवस पर जेसीआई जौनपुर द्वारा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि की अध्यक्षता में शाही किले गेट के बाहर दोहरा, गुटखा, तंबाकू आदि नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर राधेरमण जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष आलोक सेठ, राकेश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, चंद्रशेखर जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, निखिलेश सिंह, आशीष गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन सचिव धर्मेंद्र सेठ ने किया। संयोजक डा. गौरव प्रकाश मौर्य ने आभार व्यक्त किया। दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता संघ व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आह्वान पर नगर पालिका द्वारा तम्बाकू निषेध दिवस पर मनाया गया। फ्रेंड्स डांस ग्रुप के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से मुक्ति के लिए जागरुक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण, बार अध्यक्ष अध्यक्ष बृजनाथ पाठक आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन मंत्री बरसातू राम सरोज ने किया।
सिकरारा:
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सा अधीक्षक डा. श्यामधर ने तंबाकू, धूम्रपान के कुप्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदयाघात जैसी बीमारी होती है। मुुंह में छाला होना, मुंह में या गाल में गांठ होना, पूरा मुंह न खुलना, मुंह से खून आना ये सब मुंह कैंसर के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डा. प्रमोद कुमार ने कहा कि तंबाकू खाने वाले लोगों में अल्सर जैसी बीमारी होती है। इसे अनदेखा करने से कैंसर जैसी भयावह बीमारी हो जाती है। लोगों ने धूम्रपान सेवन न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. जितेंद्र यादव, डा. सतीश सिंह, कृष्ण कुमार, चंद्र प्रकाश, जया अब्बास, सुरेश सिंह, एसपी नाथ, विजय बहादुर, विनय सिंह, अजीत, बच्चू लाल, राजाराम, शम्स अंसारी, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
खेतासराय: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के कर्मचारियों ने जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से सोंधी व आास के क्षेत्रों में भ्रमण कर स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को तम्बाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकत किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित लाल, डा. मसूद आदि उपस्थित रहे।
शाहगंज: जेसीज चौराहा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष डा. तारिक शेख के नेतृत्व में संकल्प यात्रा व गोष्ठी आयोजित किया गया। धूम्रपान से दूर रहने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ उप निरीक्षक कृपाशंकर मौर्य तम्बाकू निषेध की शपथ दिलाई। संचालन डा. आरिफ मंसूरी ने किया। संयोजक डा. सैय्यदा हुमैरा तारिक़ शेख ने आभार जताया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, डा. राजकुमार मिश्र, डा. नदीम खान, डा. मनीष, डा. अतुल मित्रसेन, धीरज, नीरज, गुड्डू, उमेश अग्रहरि, अक्षत अग्रहरि, अनवर अहमद उपस्थित रहे।
मुफ्तीगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गोष्ठी आयोजित कर रैली निकाली गई। अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने तम्बाकू, दोहरा, गुटखा, सुरती, सिगरेट, शराब आदि के सेवन से मुंह के कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी, डॉ. गीता यादव, डॉ. जावेद खान, जितेंद्र यादव, मीरा यादव, किरन उपाध्याय, चिंता, माला मौर्या उपस्थित रही।