फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने सरसों तेल का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को नगर के गल्लामण्डी में छापेमारी करके खाद्य तेलों के नमूने लिए। गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी कुछ दुकानें खुली रहीं। जो टीम के आने की खबर खबर धड़ाधड़ बंद हो गई। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि लिए गए नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के क्रम में गुरुवार दोपहर जिला मुख्यालय से खाद्य एवं सुरक्षा प्रशासन के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व मे डाक्टर सुनीता सिंह, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, सुनील द्विवेदी की टीम नगर में पहुंची। टीम ने नगर के मुख्य मार्ग स्थित नरेंद्र कटरा में जगदीश साहू की दुकान पर पहुंचकर छापेमारी की। टीम ने यहां से सरसों व राइस ब्राण्ड आयल का नमूना लिया। टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। टीम ने यहां से सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित धर्मेंद्र पांडेय के खाद्य तेल की फर्म की ओर रवाना हो गई। जहां से टीम ने उक्त कंपनी से भी सरसों व राइस ब्रांड आयल का नमूना लिया। इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि नमूने को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें