फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में दाखिला के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में दाखिला के लिए कालेजों में तैयारी शुरू हो गई है। नए सत्र को नियमित करने के साथ कक्षा संचालन के मानक को पूरा करने के लिए कालेजों में तैयारी शुरू हो गई है। एडेड कालेजों में प्रवेश परीक्षा के जरिए सीटों को भरने की तैयारी है। प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म का वितरण किया जा रहा है। शासन का निर्देश है कि नए सत्र से कालेजों में कक्षा संचालन जुलाई से हर हाल में शुरू करा दिया जाए। यूजीसी के मानक के तहत 180 दिन कक्षा का संचालन पूरा किया जाना है। इस नाते कालेजों को समय से प्रवेश परीक्षा करा कर समय से दाखिला प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कालेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की सीटों को भरने के कालेज खाका तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में कुल 159 डिग्री कालेज हैं। जिसमें से 14 वित्तपोषित और 145 स्ववित्तपोषित कालेज हैं। वित्तपोषित कालेजों में दाखिला को लेकर अधिक दबाव है। जिले के सबसे बडे़ टीडी कालेज में करीब 3424 सीटों पर दाखिला होना है। इसी प्रकार राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में 1320, कुटीर पीजी कालेज चक्के में 727, नागरिक पीजी कालेज जंघई में 2272, सल्नत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में 1006, श्रीगांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर में 664, बयालसी डिग्री कालेज में 492, जीबीपंज पीजी कालेज प्रतापगंज में 635, राजकीय कालेज मुफ्तीगंज में 364, रामअवध गन्ना कृषक पीजी कालेज 420 और सहकारी पीजी कालेज मिहरावां में 325 सीटों पर दाखिला होना है। इसके अलावा कुछ स्ववित्तपोषित कालेजों में भी दाखिला के आधार पर सीटें भरने की कवायद चल रही है। टीडी कालेज के प्राचार्य डा. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी माह में प्रवेश करा ली जाएगी। ताकि समय से दाखिला प्रक्रिया पूरी कराकर कक्षा का संचालन शुरू करा दिया जाए। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज के प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें