जौनपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के नेतृत्व में सचिवों का चल रहा तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश के अंतिम दिन बुधवार को विकास भवन परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें मांगों को पूरा कराने के लिए अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह को सौपा।
समन्वय समिति के संयोजक/अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि अगर सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़कर हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगा तो हम लोग सत्याग्रह व आंदोलन तेज करेंगे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष व संयोजक डा. फूलचंद कन्नौजिया ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दो जून को विकास भवन परिसर में सामूहिक उपवास व छह जून से सचिवों द्वारा पूर्ण कार्य बह-िष्कार करने का कार्य किया जाएगा। गोष्ठी में सरिता पाल, कृष्ण कुमार मिश्रा, विजय भान यादव,रामकृष्ण पाल,हौसिला सिंह, महेश तिवारी, रत्नेश सोनकर, अशोक मौर्य, देवेंद्र सिंह,डॉ.रामकृष्ण यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।