फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स इलेवन को पराजित कर पालिका इलेवन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा आयोजित जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे लीग मैच में पालिका इलेवन ने टीचर्स इलेवन को आठ रनों से पराजित कर अपना दूसरा मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पालिका इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 88 रन बनाए। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीचर्स इलेवन 10 ओवर में 80 रन ही बना पाई। पालिका इलेवन की तरफ से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इस अवसर पर अतुल सिंह, राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, डा. प्रशांत द्विवेदी, मयंक सिंह, दीपक सिंह मांटो, मृत्युंजय सिंह, आशुतोष जायसवाल, अंकित शर्मा, नीतीश सिंह, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें