मड़ियाहूं। स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुरियावां लाइन पर चल रहे दोहरीकरण का काम के कारण मड़ियाहूं से होकर गुजरने वाली ट्रेनें को बंद कर दिया गया है। कुछ ट्रेनो का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। एजे पैसेंजर तो पूरी तरह से बंद कर दी गई है। इस स्टेशन से मुंबई व दिल्ली के लिए गोदान एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, सुहेलदेव एक्सप्रेस, गाजीपुर आनन्द बिहार एक्सप्रेस,इंटर सिटी, एजे पैसेंजर आदि ट्रेनें बन्द कर दी गई है। स्टेशन अधीक्षक रामजी उपाध्याय ने बताया कि दो जून तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा।