फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बढ़ी गर्मी की तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से आसमान से आग बरस रही है। मौसम में तपिश बढ़ने की वजह से लोग परेशान हैं। पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। रात में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है और मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ऐसा ही मौसम आगे भी जारी रहेगा। तापमान धीरे-धीरे और बढ़ने की आशंका है। इस समय गर्मी का पारा 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। सुबह नौ बजे के बाद से लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर से पहले से ही आसमान से आग बरसने लग रही है। सड़कें सुनी हो जाती हैं। मनुष्य के अलावा पशु, पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं। तेज धूप के चलते लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी रोजदारों को हो रही है। दिन में उन्हें प्यास सताने लग रही है। रमजान में व्रत की वजह से उन्हें दिनभर उपवास रखना होता है। बिजली की खपत भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से फाल्ट की शिकायतें अधिक आ रही हैं। फाल्ट ठीक करने के चक्कर में घंटों बिजली गायब हो जाती है। इसकी वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें