क्षेत्र के लच्छीपटी गांव में बने पांच सौ मीटर खड़ंजे की मरम्मत के लिए मध्य में 10 मीटर नई ईंट बिछाने लिए प्रधान द्वारा पुरानी टूटी फूटी ईंट शनिवार को उखड़वा दी गई थी। रात में ही गांव के मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने उसे जोतकर खेत में मिला लिया। इसकी लिखित सूचना प्रधान ने पुलिस को दे दी है। लच्छीपटी से लालगंज संपर्क मार्ग तक 2005 में 500 मीटर खड़ंजा बना था। जो जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो गया था। उसी की मरम्मत के लिए शनिवार को नयी ईट बिछाने के लिए ईंट उखड़वाई गई थी। जिसे गांव का एक व्यक्ति ने जोतकर खेत में मिला लिया। ग्राम प्रधान ऋषि दुबे ने बताया कि 500 मीटर खड़ंजा निषाद बस्ती से होते हुए लालगंज संपर्क तक गया है। निषाद बस्ती के पास मरम्मत के लिए 10 मीटर खड़ंजा शनिवार को उखाड़ा गया। रविवार को पता चला गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे जोतकर खेत में मिला लिया। जिसकी सूचना थाने में लिखित दे दी है।