धर्मापुर(जौनपुर)। क्षेत्र के सेवईनाला में रविवार को बालक जिला चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 15 वर्ष तक के बालक व बालिका पहलवानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि बृजेश कुमार यदुवंशी व ओमप्रकाश यादव मुन्ना ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संचालन रोशन यादव व निर्णायक राजेश शर्मा रहे। आयोजक लालजी यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमला पहलवान, जितेंद्र नाथ सिंह, राममूरत, राहुल यादव, विवेक कुमार, सुरेंद्र पहलवान, लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।