केराकत(जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गंगौली गांव के पास शनिवार की रात को अधेड़ ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी अखिलेश सिंह(50) पारिवारिक दिक्कतों की वजह से पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। अखिलेश रात में ही घर से
निकले और केराकत थाना क्षेत्र के गंगौली के पास रेलवे क्रासिंग पर गोदिया एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने पटरी पर कटी लाश देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना मिली तो वे सन्न रह गए। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।