फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्घि के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया और बढ़े हुए पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में हुई बढ़ोत्तरी को वापस लिए जाने की मांग किया। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनमानी तरीके से देश की जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार, सीमा सुरक्षा को लेकर आज हर कोई परेशान है। नियाज ताहिर शेखू ने कहा कि आम आदमी का ध्यान भ्रष्टाचार से हटाने के लिए हिंदू और मुस्लिम का नारा देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस मौके पर छोटेलाल यादव, सुरेंद्र त्रिपाठी, दाताराम त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, महातिम सिंह, दयासागर राय, राम प्रताप सिंह, तिलकू निषाद, राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन देवानंद मिश्र ने किया। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार साल विश्वासघात किए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बैलगाड़ी यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सिराज मेंहदी ने केंद्र सरकार पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया। कमेटी के सचिव राजेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योग पतियों को सहयोग दे रही है। देश की जनता के साथ विकास के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। इस मौके पर प्रमोद कुमार मिश्र, महेंद्र राय, बीडी गुप्त, रामचंद्र पांडेय, रमेश मिश्र, इरफान खान, देवराज, जयशंकर दूबे, लालता चौधरी, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बृजेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें