फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई से भदोही की बीच रेल दोहरीकरण का काम पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर दोहरीकरण का कार्य पूरा होने से अब यात्री बिना किसी रुकावट के जंघई से भदोही की दूरी तय कर सकेंगे। इसके लिए 2011 से शुरू हुआ रेल दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके लिए नए ट्रैक को जंघई, सरायकंसराय और सुरियावां स्टेशनों से जोड़ने के लिए 27 मई से दो जून तक मेगा ब्लाक रहेगा, जिससे कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलवे रूट पर 2011 से ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। इसके तहत सुरियावां से भदोही और परसीपुर से लोहता के बीच एक साल पहले ही दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका था। जंघई से सुरियांवा स्टेशन के बीच एक माह पहले दोहरीकरण का काम पूरा हुआ था। इसके बीच पड़ने वाले स्टेशन जंघई, सरायकंसराय और सुरियांवा को जोड़ने के लिए 27 मई से 2 जून तक काम चलेगा। इसके कारण इस रूट पर कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जंघई से सुरियांवा तक रेल लाइन का दोहरीकरण होने से यात्री बिना रुकावट के जंघई से भदोही की दूरी तय कर सकेंगे। सिर्फ भदोही से परसीपुर के बीच नदी के पुल के वजह से दोहरीकरण का काम पूरा नहीं हुआ है। अगर पूरा हो जाता तो जंघई से वाराणसी की दूरी दोहरीकरण से आसान हो जाती। रेलवे सूत्रों की माने तो कुछ माह में ही भदोही परसीपुर नदी पर भी दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद जंघई से वाराणसी के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशनों से जोड़ने के लिए 27 मई से 2 जून तक मेगा ब्लाक रहेगा। इस दौरान कई ट्रेन प्रभावित होगी।
- डीएन मिश्रा, सीनीयर सेक्सन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें