फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया विश्वासघात दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीरमपुर गांव में ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में चौपाल लगाकर विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। चुनाव में जनता से किए हुए वादों को सरकार भूल गई। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता के साथ धोखा किया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता संतोष मिश्र, विजय उपाध्याय, संतोष तिवारी, अजय तिवारी, देवेंद्र नाथ मिश्र, परवेज अहमद, सुधाकर प्रसाद शर्मा, विनोद शर्मा, विनय मिश्र, सत्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें