जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं ने दबदबा रहा। परीक्षा में पहले स्थानों पर छात्राओं का कब्जा रहा। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय सिद्दीकपुर की छात्रा आंचल सिंह 95.4 फीसदी अंक पाकर टापर बनी। इसी स्कूल की शिवी गुप्ता 94.6 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रही। जिले के टाप टेन छात्रों में सात छात्राएं शामिल हैं। रिजल्ट घोषित होने पर छात्रों ने जमकर जश्न मनाया। मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। विद्यालय में भी खुशी का माहौल रहा। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर की टापर छात्रा आंचल सिंह और शिवी को मिठाई खिलाकर प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने बधाई दी। इंटरमीडिएट की परीत्रा में सर्वोच्च अंक हासिल कर आंचल ने जिले का रोशन किया। देर शाम तक कुछ लोगों ने फोन से तो कुछ लोगों ने फर पहुंच कर बधाई दी।