फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की नहीं सुनी करा दिया उनकी जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। अपनी भूमिधरी जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे ग्राम तुरकौली , बछुआर तथा मरगूपुर के किसानों की प्रशासन ने एक भी नहीं सुनी और उनकी जमीन को एनएच 56 पर निर्माणाधीन फोरलेन पर प्रशासन ने कब्जा करा दिया। इस बात को लेकर किसानों में प्रशासन के तानाशाही रवैया पर भारी आक्रोश है। ग्राम मरगूपुर निवासी रूदल सिंह , अजीत सिंह , राजेन्द्र सिंह आदि किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने हमारी भूमिधरी पर बगैर मुआवजा की धनराशि दिए फोरलेन की सड़क में शामिल कर लिया है। ठीक ऐसा ही दर्द तुरकौली तथा बछुआर के किसानों का है। किसानों की जबरन फोरलेन में कब्जाई हुई जमीन की जानकारी करने पर एसडीएम रतीराम बिन्द ने बताया कि फोरलेन में अधिकृत की गई जमीन पर सड़क निर्माण रोकने वाले किसानों से सबन्धित जमीन का बिवाद विभिन्न न्यायालय में लम्बित है। न्यायालय से अंश निर्धारण होने पर तत्काल उनके बचत खाते में उनसे सम्बन्धित मुआवजे की धनराशि डाल दी जायेगी। मुआवजा न मिलने से ग्राम तुरकौली , बछुआर तथा मरगूपुर के लामबन्द किसानों ने फोरलेन पर काम कर रहे मजदूरों से अपनी जमीन पर काम न करने को कहा था । फोरलेन पर काम रुकने की जानकारी मिलते ही एनएच के नामित अधिकारी सेवानिवृत्त एडीएम विद्यासागर सिंह , एसडीएम रमापति बिन्द , नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह , थानाध्यक्ष सिंगरामऊ राजस्व कर्मियों सहित मौके पर पहुंच गए। किन्तु प्रशासन उनकी भी नहीं सुना और रुके कार्य को शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें