सतहरिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर पवांरा थाने पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा किसानों की समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बरत रही है। उसे दूर किया जाए। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया कि 20 मई को दबंगों द्वारा ग्रामसभा जखनियां निवासी देवराज गुप्त के खेत में लगे बबूल का पेड़ काट लिया गया है। उसका लकड़ी बेचकर दी गई है। दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, ग्राम सभा होलपुर निवासी मोतीलाल सरोज के खेत में अराजकतत्वों द्धारा अवैध ढंग से खोदे गए गढ्ढे की जांच कराई जाए, समाधान दिवस दिए गए प्रार्थना पत्रों का निराकरण निस्पक्ष ढंग से किया जाए, थाने पर किसानों तथा गरीबों का उत्पीड़न न किया जाए आदि मांगें को लेकर थाना प्रभारी के सामने उठाई गई। थाना प्रभारी बालेन्द्र यादव के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। मुख्य रूप से बाबूराम, खलील, देवराज, मोती लाल, रहीस, राज देव, प्रेम सागर, सीता, नगीना, गीता, रीता, तारा देवी, ऊषा, निर्मला, साधू, मंजूलता, सुमन, शकुंतला, शारदा आदि रही।