फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी को चाकू से घायल कर 17 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के चंबलतारा के पास गुरुवार को दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने सफाई कर्मचारी को चाकू से वार कर घायल कर दिया और 17 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी जंगबहादुर यादव सफाई कर्मचारी है। वह गुरुवार को यूबीआई की चंबलतारा शाखा से 17 हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर लौट रहा था। गौतमबुद्ध इंटर कालेज चंबलतारा के पास पहुंचा था तभी चार बाइक पर छह की संख्या में बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। चाकू से सिर पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और जेब से 17 हजार रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। आस पास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज कराने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।कपुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें