जौनपुर। जानलेवा दोहरा से लोगो को रूबरू कराने के लिए महाफ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले शार्ट फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। फ़िल्म के डायरेक्टर मिथिलेश निषाद ने बताया कि फ़िल्म कैंसर पर आधारित है। आए दिन जौनपुर में दोहरा, गुटखा, सिगरेट के चलते लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं। फिलहाल जिला प्रशासन ने जानलेवा दोहरा पर रोक लगा दिया है फिर भी चोरी छिपे दोहरा बेचा जा रहा है। लोग जानलेवा बीमारी जैसे गले के ग्राश नली में कैंसर, माउथ कैंसर की चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान गंवा दे रहे हैं। इस फ़िल्म में लोगो को जागरूक करने और दोहरा, गुटका, सिगरेट के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाने का प्रयास किया जाएगा। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में आशीष माली मनीष यादव, सीमा चौधरी है। फ़िल्म की शूटिंग जौनपुर में अलग अलग स्थानों पर की जा रही है।