फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जताया खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर /बदलापुर / घनश्यामपुर । पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रसंन्नता व्याप्त है। इस दौरान जलालपुर के त्रिलोचन महादेव स्थित रेहटी गांव निवासी कांग्रेस नेता गुरु गोपाल सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। इस मौके पर गुरु गोपाल सिंह,अभय सिंह, प्रमोद सिंह, माला सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह, भैया लाल राजभर, चिंटू सिंह, जेपी सिंह, राजेश गुप्ता, संतोष गुप्ता दीपक कनौजिया व असलम खान आदि ने हर्ष जताया। बदलापुर / घनश्यामपुर- पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नदीम जावेद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बदलापुर मंडल के कांग्रेसियों ने खुशी जताया । कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में बुद्धवार को श्री बजरंग इन्टरकालेज घनश्यामपुर में बैठक कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया । इस मौके पर रामचंद्र मिश्र , संजय चतुर्वेदी , संतोष चतुर्वेदी , बाबूराम यादव , मुंशीरजा , महात्मा शुक्ल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें