फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र होता है भक्ति रुपी मां सीता का निवास स्थान: रामेश्वरा नंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार में स्थित पांचों शिवालय मंदिर के प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण, मुगराबादशाहपुर के बहोरिकपुर में रामकथा और बदलापुर के चवरी सलामतपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। तीनों ही कथाओं में व्यासों ने भक्ति की महिमा का बखान मंगलवार को किया।
विज्ञापन

पुरानी बाजार पांचों शिवालय मंदिर में कथा का समापन 28 मई को होगा। कथा व्यास पं. राजाराम त्रिपाठी ने शिव महापुराण कथा के क्रम में कहा कि कुछ पल देवों की कथा सुनने के लिए निकालना चाहिए। इसी से जीवन सफल होगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद चौरसिया, प्यारे लाल यादव उपस्थित रहे।
मुंगराबादशाहपुर के बहोरिकपुर में राम कथा के छठें दिन संत रामेश्वरानंद महराज ने कहा कि जहां पुण्य होता है वहीं भक्ति का निवास स्थान होता है। राम ज्ञान, लक्ष्मण वैराग्य व मां सीता भक्ति व शांति की प्रतीक हैं। इन तीनों का निवास सिर्फ पुण्य व धर्म वाले स्थान पर होता है। जब दुर्योधन ने विदुर को अपमानित करके दरबार से निकाल दिया तो वहीं से महाभारत की शुरुआत हो गई। मोह, लोभ व अहंकार दुर्बुद्धि व विनाश के प्रतीक हैं। मुख्य यजमान बब्बू महराज, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, रमानाथ त्रिपाठी रहे। मानिक चंद्र त्रिपाठी, चंद्र शेखर त्रिपाठी, मंटू, रिंकू कथा व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। संचालन दिनेश ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य भागवत प्रसाद त्रिपाठी, छबीले महराज, राहुल गुप्त, रामअचल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन

चवरी सलामतपुर गांव में भागवत कथा में मंगलवार को अयोध्या के संत स्वामी प्रेमदास रामायणी ने कहा कि भक्त अगर भगवान को अपना सब कुछ मानकर जीवन समर्पित कर दे तो प्रभु सदैव उसके लिए खड़े रहते हैं। चाहे वह कैसा भी अधम हो शरण में आने पर प्रभु की भक्ति मिल ही जाती है। शम्भूनाथ द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, दयाशंकर द्विवेदी, दिलीप गुप्त, राजेश सिंह, मुन्ना सिंह, योगेश गुप्ता, सुरेश,शैलेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। आयोजक जवाहरलाल गुप्त ने आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें