जौनपुर। जिला कारागार के महिला बंदी बैरक में आयोजित 10 दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभागों द्वारा संचालित केन्द्रीय एवं राजकीय योजनाओं की जानकारी महिला बंदियों को दी गई। जेल में बंद महिलाओं एवं उनके बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण के बारे में भी बताया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण ने कहा कि जिन महिला बंदियों के मुकदमों में अधिवक्ता न हों उन्हें आवेदन पत्र प्रस्तुत करना चाहिए। इस अवसर मौके ार आईपीएस अधिकारी व तत्कालीन आईजी कारागार व वर्तमान गर्वनर पांडेचेरी किरन बेदी द्वारा बनाये गए डाकूमेंट्री फिल्म जो विपासना पद्धति ध्यान पर आधारित है उसे महिला बंदियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
इस अवसर पर बाल कल्याण अधिकारी चन्दन राय, बाल विकास अधिकारी संतोष गुप्ता, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरि, महिला चिकित्साधिकारी डा. खुशबू सिंह, जेलर सुरेश, डिप्टी जेलर महेन्द्र सिंह, मुन्नाराम, मधुबाला सिंह, कामना देवी , सुश्री लीना अस्थाना, सुनील कुमार मौर्य, सुनील कुमार गौतम, सुभाष यादव, राजन, सुरेश यादव, माला देवी, विनय कुमार उपाध्याय, रंजन आदि उपस्थित रहे। मनोज वर्मा द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिलाओं के अधिकारों के संबंध में अन्य विधिक जानकारी दी गई। एके मिश्रा कारागार अधीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।