धर्मापुर। क्षेत्र के करमही गांव के अशोक मिश्र के परिवार ड्राप्सी नामक की चपेट में हैं। अब तक इस बीमारी से अशोक मिश्र की पत्नी, बहू और एक बेटा मौत हो चुकी है। वर्तमान अशोक एवं उनका एक और पुत्र जिला अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। जफराबाद थांना क्षेत्र के करमही गांव निवासी अशोक मिश्र का पूरा परिवार मुंबई में रहता था। बीते 28 अप्रैल को अशोक के पत्नी उर्मिला देवी (45) को अचानक तेज उल्टी, दस्त व शरीर में सूजन हुआ और उसकी मौत हो गयी। उर्मिला के मौत के बाद अशोक परिवार सहित अपने गांव करमही आ गए। 4 मई को अशोक मिश्र की बहू कविता मिश्र पत्नी नीरज मिश्र (28) को भी अचानक तेज उल्टी, दस्त के साथ पूरा शरीर सूज गया और उसकी भी मौत हो गयी। कविता के बाद परिवार के अन्य सदस्य अशोक, नीरज, धीरज और 4 वर्षीय पौत्री स्वाति की भी हालत सास व बहू की तरह ही खराब हो गयी। 5 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य कतेंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्सक डा. डीके गिरी अपनी टीम के साथ पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्यों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उनको जलिा चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर चिकभित्सकों ने सभी पीड़ितों को बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू में पीड़ितों का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में हो रहा था। डॉक्टरों ने 13 मई को अशोक, नीरज, और धीरज को वहां से डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज के बाद सभी करमही आ गए। ठीक दूसरे दिन 14 मई को अशोक के छोटे पुत्र धीरज मिश्र उम्र 26 की हालत अचानक गंभीर हो गयी। उसे भी तेज उल्टी, दस्त, खांसी व् शरीर में सूजन शुरू हो गया। उसकी भी मौत हो गयी। अशोक मिश्र के परिवार के तीसरे सदस्य के मौत के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया। मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर के प्रभारी डा. डीके गिरी अपनी टीम के साथ पहुचे और अशोक व उनके पुत्र नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अशोक व नीरज ड्राप्सी बीमारी से