फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लागत में अधिक मुनाफा हो किसानों का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार को स्वनिगमित कार्यशाला किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। वाल्डेन एग्री इंफ्रा एवं कम्युनिटी फ्रैंडली मूवमेन्ट के तत्वाधान में आयोजित गोष्ठी में मौजूद किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा का लक्ष्य बताया गया। चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राहूल कुमार सिंह ने कहा कि किसानो का हित सर्वोपरि है। आज किसानों के लागत के अनुसार लाभ नही मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों को सजग रहकर मुनाफे वाली अगैती खेती करनी चाहिए। कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुरेश कुमार कनौजिया ने किसानों को स्वालम्बी बनने की सलाह दी। कृषि जागरण के विभूति नारायण, सीडीएम सुनील यादव, ऊर्जा इंटरनेशनल पीवीएल उषा से महेन्द्र, हीरो, टीवीएस मोटर साइकिल के अलावा सीएफएम एवं वाल्डेन की टीम ने संबोधित किया। इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान विजय, राजकुमार, कमलकांत, अभय कुमार, विकास, बृजेश सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुफ्तीगंज। राजकीय बीज भण्डारों पर ढैचा का बीज नहीं मिलने से क्षेत्रीय किसानों में आक्रोश है। कृषि विभाग की लापरवाही के चलते अब तक किसानों के पसीने छूट रहे है। हरी खाद तैयार कर सस्ते दर पर ढैचे की फसल तैयार कर किसान जुलाई माह के प्रथम सप्ताह मेधान की रोपाई करते है। मई माह का दूसरा पखवारा बीतनेे को. है। ढैचे की बुवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें