सुजानगंज (जौनपुर)। सरोज विद्याशंकर कन्या इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हाईस्कूल की 18 और इंटरमीडिएट की 18 छात्राएं रहीं। संस्थापक विद्या शंकर तिवारी ने कहा कि सम्मानित करने के पीछे छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाना है। छात्राओं से अपेक्षा करता हूं कि आगामी कक्षाओं में भी वह अच्छा अंक प्राप्त कर विद्यालय अपने माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन करें। हाईस्कूल में नीतिका चौरसिया प्रथम, संभावी त्रिपाठी द्वितीय, उन्नति श्रीवास्तव तृतीय रहीं। इंटरमीडिएट में शिवानी तिवारी प्रथम, शिवानी द्वितीय, रुजीना बानो को तृतीय स्थान मिला। इस मौके पर डा. त्रयलोक मणि त्रिपाठी, राजीव मणि त्रिपाठी, वर्षा तिवारी, रिया, श्वेता तिवारी, मयंक, डा. विद्यासागर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। डा. सुषमा त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।