मछलीशहर। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक अपने कार्य स्थल पर अनुशासित जीवन को अपने दिनचर्या में शामिल करके छात्रों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करें। इससे बच्चों के अंदर भी उसी तरह के गुण विकसित हो सके। वह फौजदार इंटर कालेज में आयोजित विदाई समारोह के दौरान कही। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बद्रीनारायण और परिचारक दूधनाथ यादव को धार्मिक पुस्तक और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रवक्ता रमाशंकर शुक्ला, राजेश दुबे, सेवानिवृत्त शिक्षक रमेशचंद्र दुबे, कमलाकांत यादव, सपा नेता पनधारीलाल यादव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं के विषय में चर्चा की। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बद्रीनारायण ने भी अपने सेवाकाल से जुड़ी यादों को ताजा किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा निवर्तमान संगीत शिक्षक रंगलाल ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। स्वागत प्रबंधक अजय प्रताप यादव तथा प्रधानाचार्य सीताराम यादव ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता दिनेशचंद्र सिन्हा ने किया। संचालन दिवाकर प्रचेता ने किया। इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कालेज मछलीशहर की शिक्षिकाएं तथा फौजदार इंटर कालेज के सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं और कर्मचारी उपस्थित रहे।