फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने शुरू कराया स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब की ओर से प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए प्रथमिक विद्यालय व यूपीएस इब्राहिमाबाद, सिकरारा में स्मार्ट क्लास शुरू कराया। स्मार्ट क्लास शुरू कराने पर जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने अध्यक्ष रविकांत जायसवाल को बधाई दी। रोटरी क्लब के इस नेक पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर बीएसए राजेंद्र सिंह ने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से सुधार हो रहा हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा स्थापित किए गए स्मार्ट क्लास के द्वारा प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास बच्चों में सुविधाओं का सही उपयोग और स्कूलों में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने में सहयोग करेगा। अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि इसके अलावा अन्य गैर सरकारी चार विद्यालयों में जहां स्मार्ट क्लास की व्यवस्था नहीं थी वहां भी क्लब द्वारा स्मार्ट क्लास सुपर टिनी ट्वाय स्कूल, आर्या वंडर किड्स, चिल्ड्रेन अकादमी, तिलक कान्वेंट स्कूल को दिया। क्लब द्वारा प्रोजेक्टर, इनवर्टर, बैट्री आदि की व्यवस्था कराई गई है। इस अवसर पर सुनील सिंह, अमित कुमार पांडेय, विशाल गुप्ता, शिवांशु श्रीवास्तव, प्रदीप सेठ, केके मिश्रा, अजय गुप्ता ,दीपमाला जायसवाल, माधुरी जायसवाल, नंदनी मौर्या, मीना सिंह, अनुराधा मिश्रा आदि मौजूद रहे। अमित कुमार पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें