जौनपुर। योगगुरु बाबा रामदेव शनिवार को टीडी कालेज के मैदान में सुबह पांच बजे से दस हजार लोगों को योग का गुर सीखाएंगे। योग को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। भव्य मंच बनकर तैयार हो गया है।
तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर में चार हजार लोगों के लिए अलग से व्यवस्गथा की गई है। वहीं छ: हजार लोगों को जनरल की श्रेणी में रखा गया है। योग को लेकर पिछले एक महीने से पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्य होमवर्क कर रहे थे। योग शिविर की तैयारियां पूरी हो गई है। योग गुरू स्वामी रामदेव जिले में आ चुके हैं। शुक्रवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को योग का गुर शाम को 5 बजे से 7 बजे तक सीखाया। वहीं योग गुरू का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। नि:शुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतेजाम किया गया है। कई थानाध्यक्ष, सीओ समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी एवं पीएसी के जवान लगाए गए हैं। शहर के चहारसू चौराहा स्थित कीर्ति कुंज पर नन्हेलाल वर्मा ने बाबा रामदेव का स्वागत किया। इसके अलावा जगह जगह बाबा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनोज गुप्ता बाबा, अचल हरीमूर्ति, ध्रुवराज, जीतेंद्र यादव, अफजल, शशिभूषण आदि उपस्थित रहे।