फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएड कालेजों में मानक की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड कालेजों में मानक की जांच के बाद दाखिला की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। मानक पूरा नहीं होने के कारण एक सत्र शून्य किया जा चुका है। सत्र 2018-20 में दाखिला प्रक्रिया शुरू कराने से पहले कालेेजों को मानक पूरा करना होगा। इसके लिए कालेजों को पत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से जुड़े बीपीएड के 17 कालेजों में सत्र 2018-20 में दाखिला होना है। विश्वविद्यालय प्रशासन दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा कराएगा। जिन कालेजों का मानक पूरा होगा काउंसलिंग के बाद उन्हीं कालेजों को छात्रों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए बीपीएड कालेजों को मानक पूरा करने का डिटेल देना होगा। इकाई के हिसाब से छात्रों का आवंटन किया जाता है। एक यूनिट में पचास छात्र होते हैं। इन छात्रों को पढ़ाने के लिए एक विभागाध्यक्ष के साथ सात शिक्षकों की जरूरत होती है। बताया कि इनमें से अधिकांश कालेज ऐसे हैं जिनका मानक पूरा नहीं है। मानक पूरा नहीं होने के कारण सत्र 2014 के बाद बीपीएड में दाखिला लिया गया था जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र को शून्य कर दिया था। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीपीएड दाखिला को लेकर विवि प्रशासन काफी सतर्क है। मानक की जांच करने के बाद ही दाखिल प्रक्रिया को पूरा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें