फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जाधारियों ने लेखपाल की पिटाई कर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी(जौनपुर)। क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में मंगलवार की शाम सरकारी जमीन को कब्जा से मुक्त कराने पहुंचे लेखपाल की कब्जाधारियों ने पिटाई कर बंधक बना लिया। गांव वालों के समझाने के बाद लेखपाल को मुक्त किया गया। लेखपाल ने मारने पीटने के साथ सरकारी कागजात को फाड़ने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश कर रही है। पिलकथुआ गांव में मंगलवार की शाम को सरकारी जमीन पर कब्जा करने की सूचना पर लेखपाल शंभूनाथ प्रजापति ने गांव में पहुंचकर कब्जाधारियों को कब्जा करने से मना किया। आरोप है कि गांव के रामकैलाश, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, विश्वजीत लेखपाल से ही उलझ गए और मारपीट करने लगे। लेखपाल की पिटाई कर खसरा एवं सरकारी कागजात को फाड़कर बंधक बना लिया। गांव के कुछ लोगों के समझाने के बाद लेखपाल को देर रात मौके से जाने दिया गया। लेखपाल वहां से थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद रात में पुलिस चारों कब्जाधारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें