जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी अधिवक्ता गुलाब चंद्र ने मंगलवार को डीएम द्वारा सुरक्षा दिलाने के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। अधिवक्ता द्वारा 16 अप्रैल से कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन दिया जा रहा था। अधिवक्ता ने बताया कि एक मुकदमें में पैरवी को लेकर 25 जनवरी को जान से मारने की नियत से बदमाशों ने दो गोलियां चला दी थी। जिनके विरुद्घ मड़ियाहूं में एफआईआर दर्ज कराया गया है।लेकिन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। जिससे क्षुब्ध होकर 16 अप्रैल से कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन शुुरु करना पड़ा।