जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे मूल्यांकन केंद्रों पर श्रम विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मूल्यांकन केंद्र पर कम उम्र के बच्चों से काम कराए जाने की शिकायत पर श्रम विभाग की टीम ने चारों केंद्रों पर छापेमारी की। सूचना लगते ही मूल्यांकन कार्य में लगे बच्चे वहां से फरार हो गए।
विश्वविद्यालय परिसर में मुख्य परीक्षा 2018 कए मूल्याकंन कार्य चार केंद्रों पर कराया जा रहा है। सभी केंद्रों पर लेबरों को लगाया गया है। किसी ने श्रम विभाग में शिकायत की थी कि कम उम्र के बच्चों से काम कराया जा रहा है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री को भी दे दी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे सभी मूल्याकंन केंद्रों पर छापेमारी की। श्रम के विभाग के पहुंचते ही मूल्यांकन केंद्रों पर अफरातफरी मच गई। मैकेनिकल मूल्याकंन केन्द्र पर समन्वक अंबिकेश्वर सिंह ने बताया की हमारे केंद्र 25 लेबरों को लगाया गया है। सभी लेबरों के आधार कार्ड लिए गए हैं। लेबरों की उम्र 15 वर्ष से ऊपर है। जो बालश्रम में नहीं आते हैं। श्रमविभाग ने बारीकी से जांच पड़ताल की लेकिन मूल्याकंन केंद्र से कोई लेबर बालश्रम करते नहीं मिला।