फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप्सी से रोग के पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर जफराबाद थाना क्षेत्र के करमहीं गाव में ड्राप्सी रोग के पीड़ितों को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड गौराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्सक ने भर्ती करवाया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के करमहीं में ड्राप्सी रोग से पीड़ित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य महकमा जागा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ओपी सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौराबादशाहपुर के प्रभारी चिकित्सक डा. डीके गिरि गांव पहुंचे। इसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर ड्राप्सी रोग से पीड़ित अशोक मिश्र एवं उनके बेटे नीरज मिश्र को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बता दें कि ड्राप्सी रोग से पीड़ित अशोक मिश्र की पत्नी उर्मिला देवी की मौत 28 अप्रैल को और बहू कविता की चार मई को हो गई थी। जबकि बेटे धीरज की मौत 14 मई को हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें