डोभी। गोमती तट पर स्थित बरैछा बाबा डीह धाम का स्वच्छ भारत मिशन के तहत नवरत्न कंपनियों में शामिल रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन करेगी। रविवार को धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष घुरहू यादव, मुख्य पुजारी लल्लन यादव, प्रधान सुबास यादव व कंपनी के मुख्य कार्यकारी प्रबंधक नरेंद्र कुमार मौर्य के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। पहले कंपनी कंपनी 10 लाख रुपये खर्च कर शौचालय व पानी टंकी का निर्माण करेगी। उसके बाद भी विकास कार्यों का सिलसिला चलता रहेगा। सांसद प्रतिनिधि विजय चंद पटेल ने कहा कि बरैछा धाम आस्था का केंद्र है। यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है लेकिन सुविधाओं का अभाव है। कंपनी ने धाम के विकास के क्रम में मूलभूत सुविधाओं पर सर्वप्रथम ध्यान दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, चक्के डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डा. अजयेंद्र दुबे भी मौजूद थे। कंपनी के प्रबंधक नरेंद्र कुमार मौर्य ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गुल्ली पांडे, अनिल पांडेय, विजय नाविक, विनय सिंह, विशम्भर गुप्ता आदि उपस्थित थे।