फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम धाम से मनाया गया हजरत कुतुबुद्दीन बाबा का उर्स

विज्ञापन
उर्स
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के शेखपुर मोहल्ले में स्थित हजरत कुतुबुद्दीन बीनादिल कलंदर(र.अ.) का सालाना उर्स उनके आस्ताने पर शुक्रवार की रात में अकीदत और धूम धाम से मनाया गया। फज्र की नमाज के बाद से कुरआनख्वानी का सिलसिला चला। जायरीनों ने आस्तान-ए आलिया पर चादरपोशी की। हजरत शाह जफरुल यकीन साहब ने दुआख्वानी कराई। उन्होंने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन बीनादिल के बताए रास्ते पर चलें तो यकीनी तौर पर दीन और दुनिया दोनों जगह कामयाब होंगे। यह उर्स का 514वां दौर था। उर्स में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ रही। लोगों ने बाबा की मजार पर मत्था टेका और मुरादें मांगी। यहां खानकाह की ओर से भंडारे का भी इंतजाम किया गया था। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, विस्मिल्लाह वारसी, मौलाना एहसानुल कादरी, शकील मंसूरी, इरशाद मंसूरी, मसूद मेंहदी, जफर मसूद, मेंहदी रजा, एजाज अहमद, मो. साद, हादी हसन, मो. इदरीश, शाह नूरुल यकीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर जिला कारागार के अंदर स्थित सैयद शाह बाबा की मजार पर उर्स शुक्रवार की रात में धूम-धाम से मनाया गया। दूर दराज से आए जायरीनों ने चादर पोशी कर मन्नातें मांगी। उर्स में कुराने पाक की तिलावत की गई। महिलाओं तथा बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इसरार अहमद, जमशेद अहमद, अफरोज, बृजेश शर्मा, नेयाज, सलमान, शमशाद, अल्ताफ आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें