फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में कवियों ने किया काव्य पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के हिंदी भवन में हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपने रचनाओं से व्यवस्था पर तंज भी किया और गुदगुदाया भी।
विज्ञापन

प्रो. आशुतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए कवि सम्मेलन में अमृत प्रकाश ने ‘आसमान को छूती इमारतें’ कविता का पाठ किया। अनिल उपाध्याय ने ‘पुस्तक और पत्नी’, रामजीत मिश्र ने ‘कुछ तुम जोड़ो कुछ मैं जोड़ूं’, राजेश पांडेय ने ‘मैं ही तो कारण सत्ता हूं’, सत्य प्रकाश ने ‘पानी की खोज में गए, हिरनों के पांव चल गए‘ कविताएं सुनाईं। सुनील विक्रम सिंह ने ‘मृतक आश्रित’ कविता से व्यवस्था पर तंज कसा। जनार्दन अस्थाना ने ‘तुम्हारी याद के बड़ा आदमी’, डा. आशुतोष उपाध्याय ने ‘आंख का पानी मैं लिखता हूं’, शायर अब्बास ने ‘कैसी बहार आई चमन में कि हर तरफ, सूनी पड़ी है शाखे शजर’ सुनाया। धीरेंद्र पटेल ने बेटियां, गीता श्रीवास्तव ने मैं नदी की भटकती लहर बन गई या किसी की गजल की बहर बन गई, सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने व्यंग्य रचनाएं, ओम प्रकाश मिश्र ने लड्डू पीती लड्डू से हाथ धोती है, ये पूंजी बेहया बेदर्द होती है व डा. पीसी विश्वकर्मा ने अमीरी उसको अदब से सरल करती है, पहुंच के लौटा है जो मुफलिसी की सरहद तक काव्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामराज गौतम, सतीश कुमार, डा. चंद्रभूषण त्रिपाठी, विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें