फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज का पैसा वापस कर पेश किया मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी रामजीत यादव ने तिलक पर दहेज में लिए रुपये को वापस कर एक मिसाल कायम की। रामजीत यादव ने अपने पुत्र कमलेश चन्द्र यादव का विवाह टिकरा गांव निवासी जगन्नाथ यादव की पुत्री के साथ तय किया है। समय के अनुसार लड़की पक्ष ने तिलक का एक लाख रुपए लड़के के पिता को दिया। लड़के के पिता रामजीत यादव ने उस रुपये में से एक रुपया सगुन के तौर पर लेकर शेष लड़की के पिता को वापस कर दिया। रामजीत के घर पर गृह प्रवेश के मौके पर तिलक का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में लड़की पक्ष के लोगों को दहेज का रुपया वापस कर दिया। रामजीत ने कहा कि मेरे लिए लड़की ही सबसे बड़ा दहेज है। इस बात को लेकर बुधवार को क्षेत्र में दिन भर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें