फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य तेल खाने से हुई थी सास बहू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। स्थानीय विकास खंड के करमहीं गांव में एक सप्ताह के भीतर हुई सास बहू की मौत मिलावटी खाद्य तेल के इस्तेमाल से हुई थी। जांच रिपोर्ट के बाद बीएचयू के चिकित्सकों ने यह दावा किया है। उनका कहना है कि परिवार के सदस्यों को ड्राप्सी हुई थी। बीएचयू अस्पताल में भर्ती परिवार के मुखिया समेत चारों सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की माने तो मिलावटी खाद्य तेल के इस्तेमाल से परिवार के सभी सदस्य एनीमियां रोग से ग्रसित हो गए। समय पर सही इलाज न मिल पाने की वजह से कविता और उर्मिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

धर्मापुर विकास खंड के करमही गांव निवासी अशोक मिश्र अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मुंबई में रहते थे। उनकी पत्नी उर्मिला देवी (45) मुंबई में बीमार हो गईं। इलाज के दौरान 28 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। परिावर के लोग घर चले आए। यहां अशोक की बहू कविता मिश्र की भी तीन मई को मौत हो गई। सास बहू की बीमारी एक जैसी थी। शरीर में सूजन के साथ सांस फूलने की शिकायत हुई और उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित हो गई। और दम तोड़ दिया। कविता की मौत के दूसरे दिन ही अशोक मिश्र के पुत्र नीरज मिश्र (30), धीरज मिश्र (26) बीमार पड़ गए। पीएचसी के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। अगले दिन खुद अशोक कुमार मिश्र एवं उनकी चार वर्षीया पोती स्वाति मिश्रा भी बीमार हो गए। उन्हें भी बीएचयू में भर्ती करा दिया गया। बीएचयू के चिकित्सकों ने पीड़ितों की जांच कराई तो पता चला कि परिवार के सदस्य मिलावटी तेल के इस्तेमाल से ड्राप्सी के शिकार हो गए। शरीर में खून की कमी होती गई और एनीमिया के शिकार हो गए। अशोक कुमार मिश्र के बड़े पुत्र पंकज मिश्र परिजनों के साथ मुंबई में नहीं थे, जो इस बीमारी से अछूते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें