फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की जांच के महीने भर बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के चक कुतबी गांव में कोटेदार द्वारा फर्जी तरीके से खाद्यान का वितरण करने के मामले जांच तो हुई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसे लेकर कार्ड धारकों में आक्रोश है। कोटेदार ने सूची में दूसरे गांव के सौ लोगों का नाम शामिल कर दिया था। उनके नाम पर खाद्यान्न वितरण भी कर रहा था। फर्जीवाड़े की जांच डिप्टी कलेक्टर के द्वारा किया था। एक माह बीत जाने के बाद भी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। गांव निवासी लोक नाथ मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कोटेदार द्वारा बितरण सूची में 6 किमी दूर भटपुरा गांव के सौ लोगों को नाम शामिल करा लिया था। जिनके नाम पर खाद्यान्न का उठान भी होता रहा है। हर महीने 20 कुन्तल से अधिक खाद्यान्न कोटेदार द्वारा गड़प कर लिया जाता है। जांच करने पहुंचे डिप्टी कलेक्टर ने सौ फर्जी कार्ड धारकों का आरोप सही पाया। उन्होंने गत 9 अप्रैल को अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें