सुजानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नादान गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा रविवार को अपना पेड़ काट रहा था। पेड़ 11हजार विद्युत तार पर जा गिरा। इस दौरान एक बिजली का पोल टूट गया। दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
नादान गांव निवासी गुड्डु पुत्र सीताराम रविवार को अपना हरा पेड़ काट रहे थे। पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन के पोल पर गिर गया। पोल टूट गया और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। वहीं खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित रहा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सुजानगंज को दी। सूचना पाते ही विद्युत आपूर्ति बाधित कर दिया गया। इस संबंध में जेई मंगला प्रसाद ने बताया कि तार व पोल टूटने की शिकायत मिली है। जिसे शीघ्र बना दिया जाएगा। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।