फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के कसिली विद्युत उपकेंद्र के एक कमरे से मिले संविदा कर्मचारी के शव के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने चंदवक थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों के गुस्से को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी सौरभ सिंह विद्युत उप केंद्र कसिली में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह 25 अप्रैल को घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था लेकिन रात में लौटकर घर नहीं पहुंचा। 27 अप्रैल को उसी विद्युत उप केंद्र के एक कमरे में से उसका शव पाया गया था। शव पर चोट के निशान थे और टेबल पर वह बैठने की पोजिशन में था, गले में केबल का फंदा लपेटकर खिड़की से बंधा हुआ था। घटना स्थल को देखने से ही लग रहा था कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन घटना के एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई न होने से गुस्साए सौरभ सिंह के परिवार के लोग 50 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों के साथ चंदवक थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि पुलिस हत्यारों का बचाव कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें