वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 6 खिलाड़ियों पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। तीन को गोल्ड मेडल व तीन को सिल्वर मेडल हासिल किया। वाराणसी के सिल्वर ग्रोव स्कूल में 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें जिसमें 6 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रियांशु पटेल, आदित्य सिंह, हर्ष दीप सिंह को गोल्ड मेडल मिला। इसी प्रकार अंश, शिवम बिंद तथा शेष रतन को सिल्वर मेडल मिला। कोच संजय पाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले बच्चे जुलाई माह में होने वाले दसवीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता चंडीगढ़ में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सुखराम बिन्द, संजय कुमार गौड़, विवेक बरनवाल, विजय बहादुर बिंद , प्रेमचंद बांकेलाल ,गुलाब ,सुखदेव , विश्राम बिंद आदि उपस्थित रहे।