जौनपुर। इमाम जमाना फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार की रात जश्न-ए-इमाम जमाना महफिल पारंपरिक ढंग से मनाया गया। जिसमें शायरों ने गोमती नदी के किनारे स्थित बेगमगंज के सदर इमामबाड़ा घाट पर पूरी रात इमाम-ए-जमाना की शान में कलाम पढ़े। धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी के नेतृत्व में केक काटा गया जिसके बाद उपस्थित लोगों ने दुआए अरिजा पढ़ी और अपनी अर्जी नदी के हवाले कर दिया। इसके बाद नजर का एहतमाम हुआ जहां लोगों ने देश के अमन-चैन के लिये दुआ मांगी।
शबे 15 शाबान को इमामे जमाना की आमद के सिलसिले से महफिल का आयोजन होता है जिसमें मुस्लिम वर्ग के साथ हिंदू वर्ग के सैकड़ों लोग शामिल होकर शिराज-ए-हिंद की गंगा-जमुनी तहजीब व हिन्दू-मुस्लिम एकता की डोर को और मजबूत करते हैं। पूरी रात ये अकीदतमंद गोमती की लहरों के साथ नाव पर अपने इमाम की आमद का जश्न मनाते हुए मदयखानी करते हैं। इस दौरान वसी करंजवी, जमीर जौनपुरी सहित अन्य शायरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। धर्मगुरू श्री जैदी ने कहा कि इमाम की वेलादत की रात में अपने गुनाहों से तौबा करना चाहिए। संचालक मौलाना निसार हुसैन खान ने किया। इस अवसर पर नजमुल हसन नजमी, अफसर हुसैन, मीर बहादुर अली, आकिफ हुसैनी, औन जैदी, जाफर जैदी, जैनुल एबा, शाहिद, तालिब जैदी, सोहराब अंसारी, रशीद, मोहम्मद जाफर, अफरोज, मोहम्मद अब्बास काजिमी, तालिब जौनपुरी, अबू तालिब उपस्थित रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष समर हैदर अजमी एवं महासचिव आरिफ हुसैनी ने आभार व्यक्त किया।